लखनऊ, मार्च 23 -- भारी संख्या में बच्चे और बड़े मौसम बदलने पर बुखार, सर्दी, खांसी और तमाम तरह की मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मी शुरू हो गई है। लोगों को डिहाईड्रेशन और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ेंगी। लिहाजा लोगों को खानपान पर खासा ध्यान देने की जरूरत होगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत दूसरी बीमारियों से पीड़ित रोगी नियमित दवाएं खाएं और डॉक्टर के संपर्क में जरूर रहें। यह जानकारी रविवार को आईएमए लखनऊ की ओर से आयोजित स्टेट लेवल रिफरेशर कोर्स और सीएमई कार्यक्रम में डॉक्टरों ने साझा की। सीएमई में शामिल करीब 100 डाक्टरों ने 24 तरह की बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रुखसाना खान ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस मौके पर आईएमए लखनऊ की अध्यक्ष डॉ. सरिता सिंह व सचिव डॉ. संजय सक्सेना सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.