संतकबीरनगर, नवम्बर 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसमी बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर रोगियों की तादाद बढ़ गई है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों का तांता लग रहा है। मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बदलते हुए मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आए। बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी पर्ची लेने से लेकर दवा लेने तक मरीजों व उनके परिजनों को कतार में खड़ा होने के बाद भी समय से जांच रिपोर्ट व दवाएं नहीं मिल सकीं। उपचार कराने आए मरीजों को समस्याओं से जूझना पड़ा। किसी को ओपीडी पर्ची तो किसी को ब्लड जांच रिपोर्ट तो वहीं लोगों को दवा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिजीशियन चिकित्सकों के कक्ष के आगे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.