संतकबीरनगर, नवम्बर 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लग रही है। हर तरफ मरीज नजर आ रहे हैं। दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ तो अधिक लग रही है। मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बदलते हुए मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आए। बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी पर्ची लेने से लेकर दवा लेने तक मरीजों व उनके परिजनों को कतार में खड़ा होने के बाद भी समय से जांच रिपोर्ट व दवाएं नहीं मिल पाती हैं। किसी को ओपीडी पर्ची तो किसी को ब्लड जांच रिपोर्ट में काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.