औरैया, दिसम्बर 7 -- बदलते मौसम ने जिले में मौसमी बीमारियों की रफ्तार अचानक बढ़ा दी है और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि कई जगह पर्चा काउंटर तक संभालना मुश्किल रहा। खांसी-जुकाम, तेज बुखार, खुजली और पेटदर्द जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने माना कि वायरल संक्रमण इस समय तेजी से फैल रहा है, खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में। कई मरीज आखिरी समय पर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो रही है। अधिकांश केंद्रों पर सुबह से कतारें लगी रहीं और दवाओं की खपत भी बढ़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बीमारी और स्वास्थ्य जागरूकता की कमी ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। खांसी-जुकाम और खुजली से मरीज बेहाल बेला। बेला सीएचसी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.