मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अगले दो-तीन दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में जिले में 22 व 23 मार्च को गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बताया गया है कि अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से यह बदलाव होगा। बारिश के दौरान औसतन 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का भी अनुमान है। वहीं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 19 से 23 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक 9 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.