नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में रविवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। यही नहीं आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 10- 20 किलो मीटर प्रति घंटा हो सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। पिछले 24 घंटों के दौरान और रविवार शाम तक राजधानी में बारिश दर्ज नहीं हुई। पिछले 24 घंटों में अधिकतम आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.