पटना, दिसम्बर 16 -- राज्य में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। वहीं तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 28.2 से 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में और सबसे अधिक तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में रही। पटना में अधिकतम पारा 1.6 डिग्री गिरा पटना में बुधवार क...