मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गुरुवार की सुबह थोड़ी देर से निकली धूप लगभग पूरे दिन खिली रही। हालांकि औसत से अधिक तेज गति से चली पछुआ हवा के कारण धूप की तीव्रता कम महसूस हुई। वहीं दिन के तापमान में भी अपेक्षाकृत कम वृद्धि देखने को मिली। जबकि रात के तापमान में काफी तेजी आई। इसमें करीब 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को एक बार फिर से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में फिलहाल तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। यह आगे भी जारी रहेगा। बादल छाए रहने के बावजूद इसमें किसी तरह की कमी आने की संभावना नहीं है। जिले से जेट स्ट्रीम का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब बंगाल की खाड़ी में होने वाले मौसमी परिवर्तन के असर स...