सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। जिले में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-सुबह कोहरे और बढ़ती ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को कोहरे और ठंड के कारण विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन चालकों के लिए भी दृश्यता कम होने के कारण सतर्क रहना जरूरी हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। स्थानीय लोग धूप निकलने का इंतजार करते दिख रहे हैं क्योंकि सुबह की ठंड और कोहरा लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है। फिलहाल मौसम ने जिलेवासियों को सर्दी का असली अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.