अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भीषण सर्दी के बीच बसों में सवारियों की संख्या में कमी आती जा रही है। लोग ठिठुरन भरी सर्दी में बस यात्रा से बच रहे हैं। अलीगढ़ में बस अड्डे सवारियों से खाली चल रहे हैं। चालक सवारियों का इंतजार कर कम सवारियों को ही ले जाने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को मसूदाबाद स्टैंड पर सवारियों की संख्या कम ही रही। पहले की तरह बसों की ओर दौड़ लगाते यात्री नहीं दिखे। दिन में कई बार ऐसी स्थिति दिखी कि गिनी-चुरी सवारियां ही बस स्टैड पर दिखीं। बस चालकों ने बताया कि सवारी मिल ही नहीं रही हैं। बसों को कम सवारियों के साथ चलाना पड़ रहा है। चालकों को लोड फैक्टर कटने का डर सता रहा है। यहां से आगरा, मथुरा, जयपुर, चांदपुर, लखनऊ, गौरखपुर, अयोध्या के लिए बस चलती हैं। उधर, सेटेलाइट बस स्टैंड पर सुबह तो सवारियों की भीड़ दिखी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.