नई दिल्ली, जनवरी 11 -- दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 13 वर्षों में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में दिन भर लोगों ने ठंड और कंपकपी महसूस की। शहर भर के कई मौसम केंद्रों पर शीतलहर की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के पालम में रविवार को पिछले 13 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था। इससे पहले, पालम स्टेशन पर सात जनवरी, 2013 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, पालम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस है, जो 11 जनवरी, 1967 को दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.