नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के लोगों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए लू नहीं चलने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी राजधानी का मौसम खुशनुमा रहा। आंशिक रूप से बादल और हवाओं में नमी के कारण लोगों को गर्मी से राहत रही। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली वेबसाइट स्काई ने दिल्ली के मौसम को लेकर जारी जानकारी में कहा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद अब राहत का दौर शुरू होने वाला है। 2 मई से 8 मई के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हो सकती है। सावधान रहें, बिजली और तूफानी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। मंगलवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.