नई दिल्ली, जनवरी 1 -- कई जगहों पर छाया रहेगा घना कोहरा, शनिवार को यलो अलर्ट की चेतावनी - राजधानी में नए साल पर कुछ जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यही नहीं शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है। ज्ञात हो कि राजधानी में बुधवार का दिन दिसंबर महीने के लिए छह सालों में सबसे ठंडा रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.