बागपत, मई 3 -- भीषण गर्मी की मार झेल रहे बागपत के लोगों को गुरुवार की देररात राहत मिल गई। जिलेभर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ फैल गया। जिसके चलते लोगों आवागमन भी प्रभावित बना रहा। बारिश और तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें, तो तीन से चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। समूचा जिला भीषण गर्मी की मार झेल रहा था। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका था। हालांकि तीन दिनों से चल रही परवा हवा के चलते तापमान में गिरावट आई हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली हुई थी। इसी बीच गुरुवार की रात एकाएक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ जिलेभर में बारिश शुरू हो गई, जो शुक्रवार की सुबह नौ बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.