मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अधिकतम तापमान में तेजी का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान तापमान मामूली बढ़त के साथ फिर 29 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन कमी आई। पिछले दो दिनों में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। हवा मे नमी की मात्रा तेजी से घटते हुए सुबह में 90 प्रतिशत तो दिन में 45 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को भी दिन के तापमान में तेजी बने रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि हिमालयी इलाके में तेजी से तापमान में सुधार आ रहा है। जिले में लगातार पछुआ हवा का जोर बना हुआ है। इस कारण राजस्थान से आनेवाली गर्म हवा के असर से जिले में भी तापमान में असामान्य तेजी देखने को मिल ...