वाराणसी, फरवरी 5 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह कोहरे दृश्यता कम रही। इससे दिल्ली से आ रहे इंडिगो के विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। करीब 5.25 घंटे बाद विमान वापस वाराणसी पहुंचा। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6 ई 6741 दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर निर्धारित समय के सुबह 4.45 बजे उड़ान भरकर सुबह 6.05 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। यहां विमान चक्कर लगाता रहा लेकिन दृश्यता सामान्य नहीं होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसपर पायलट ने नजदीकी लखनऊ एटीसी से सम्पर्क कर विमान को उतारने की अनुमति मांगी। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग हुई। दृश्यता सामान्य होने के बाद विमान दिन में 11.50 बजे वापस वाराणसी पहुंचा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। महाकाल विलम्बित, अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.