नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बीच बीच में तेज सूरज चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। राजधानी में मंगलवार और बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। रविवार को राजधानी में धूप खिलने और हवा की गति धीमी होने मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से .05 डिग्री सेल्सयस कम था। राजधानी में रविवार को आर्द्रता का स्तर अधिकतम 92 फीसदी तथा न्यूनतम स्तर 31 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.