मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बुधवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आने से दिन-रात के तापमान का अंतर 17.5 डिग्री हो गया है। तापमान में अधिक अंतर लगातार पिछले एक पखवाड़े से बने रहने से बच्चों सहित बड़े भी सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने एक-दो दिनों के बाद रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार न्यूनतम तापमान जल्द ही 12 डिग्री से ऊपर जा सकता है। साथ ही दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बताया कि गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहने के आसार हैं। इससे दिन का तापमान फिर 26 डिग्री या उससे अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.