मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लंबे समय बाद रविवार की सुबह धूप निकली तो तापमान में काफी सुधार आया। जनजीवन को बड़ी राहत मिली। 24 दिन के बाद अधिकतम सामान्य 20.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। तीन सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस का सुधार हुआ। लेकिन न्यूनतम तापमान में अभी कोई सुधार नहीं आया है। इससे रात ठिठुरा रही है। तेज गति से बहती पछुआ हवा के कारण रात में ठंड का प्रकोप अधिक रहा। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी धूप निकलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सर्दी का सितम आगे भी बना रहेगा। हालांकि दिन में धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.