मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुबह से धूप खिलने से बुधवार को दिन में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हुई। हालांकि, दोपहर बाद पछुआ की रफ्तार तेज होने से शाम में ठंड का अहसास हुआ। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई, इसके बावजूद यह सामान्य से अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सामान्य से ऊपर चला गया। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि आनेवाले दो-तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। इससे दिन के साथ ही रात में भी कोहरा का असर कम होने से सुबह में भी मौसम साफ रह सकता है। साथ ही हवा में नमी की मात्रा कम होने से ठंड का असर भी कम होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.