औरंगाबाद, मई 31 -- मौसम का मिजाज इन दिनों हर पल नया रंग दिखा रहा है। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है, वहीं शाम होते-होते काले बादल, तेज हवाएं और झमाझम बारिश वातावरण को सुहाना बना देती है। शुक्रवार को सुबह से सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे। दोपहर में सड़कें सुनसान थी और चिलचिलाती गर्मी ने हर किसी को परेशान किया। जैसे ही शाम ढली, आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया बल्कि लोगों को गर्मी से राहत भी दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज जारी रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.