मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण जिले में रविवार को लगातार दूसरे दिन मौसम बिगड़ा रहा। धूप नहीं निकली और रही सही कसर कसर तेज गति से चल रही पछुआ हवा ने पूरी कर दी। जेट स्ट्रीम के प्रभाव से चल रही पछुआ हवा के कारण पूरे दिन कनकनी से लोग परेशान रहे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों और बाजारों में चहल पहल काफी कम रही। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ और दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जेट स्ट्रीम के कारण अभी भी जिले में हिमालय क्षेत्र से आनेवाली बर्फीली हवाओें का जोर बना हुआ है। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रह रहा है। जबकि, न्यूनतम तापमान ने पिछले सप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.