भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम गर्म व उमस भरा रहा। दिनभर तेज धूप निकलने से आमलोग पसीने से तरबतर रहे। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। दोपहर में दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 83 फीसदी रहा। 4.8 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अगस्त तक जिले में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। आसमान में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान मेघ गर्जन व बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस बरकरार रहेगा। मौसम आधारित कृषि परामर्श के तहत किसान धान की तैयार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.