बागपत, मई 14 -- भीषण गर्मी की मार झेल रहे बागपत के लोगों को मंगलवार की शाम राहत मिल गई। जिलेभर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ फैल गया। जिसके चलते लोगों आवागमन भी प्रभावित बना रहा। बारिश और तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। समूचा जिला भीषण गर्मी की मार झेल रहा था। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका था। इसी बीच मंगलवार की शाम एकाएक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ जिलेभर में बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.