वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के कारण शनिवार से ठंड फिर जोर पकड़ेगी। रात का तापमान गिरेगा। घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बात शुक्रवार की करें तो सुबह कोहरे की चादर तनी रही। करीब सात बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। हालांकि दिन में निकली तेज धूप के कारण कोहर जल्दी छंट गया। धूप ने लोगों को राहत दी। दिन का तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 20.7 और रात का सामान्य से 0.4 डिग्री कम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.5 गिरा है जबकि न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजरा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.