मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में एक बार फिर से जेट स्ट्रीम का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। इस कारण शनिवार को शीत दिवस जैसे हालात फिर से बन गए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले मंगलवार तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे और न्यूनतम तापमान के भी तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। ऐसा हुआ तो यह जिले के लिए नया रिकॉर्ड हो सकता है। जेट स्ट्रीम के कारण शनिवार की शुरुआत फिर घने कोहरे के बीच शुरू हुई। वहीं, पूरे दिन लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रह गए। दिनभर 15 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चली पछुआ हवा ने हाड़ कंपानेवाली ठंड का अहसास कराया। कनकनी के साथ ही बर्फीली हवा वाली सर्दी के कारण लोग बेहाल रहे। इस कारण सड़कों पर जहां सन्नाटा दिखा, वहीं कार्यालयों...