मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- मोतिहारी। जिला बुधवार को घने कोहरे की चपेट में रहा। अहले सुबह से घना कोहरा छाए रहने के कारण ठंड का सितम और बढ़ गया है। दिन के 11 बजे के बाद कोहरा छंटा। लेकिन धूप की गर्मी बेअसर रही। दिन भर लोग गर्म वस्त्र पहले अपने दिनचर्या में मशगूल रहे। सुबह में घने कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि सड़कों पर वाहन लाइट जला आ जा रहे थे। सुबह में कोहरे के कारण सड़कों पर लोगों को आवगमन बहुत कम था। कोहरा छंटने के बाद ही आवागमन में लोगों को राहत मिली। कोहरा बढ़ने से सुबह में बढ़ी कनकनी : अचानक कोहरे की तीव्रता अधिक हो जाने से ठंड का कहर तो बढ़ गया है। लेकिन पछुआ हवा चलने से कनकनी भी अधिक रही। लोग ठंड से सुबह में घरों में दुबकने को विवश रहे। धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। एक दिन के ठंड के जोर से घरों में अलाव जलाने लगे लोग :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.