सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। सर्दी का सितम जारी है। इसके साथ ही कोहरे ने सांस के रोगियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सांस के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है। एक तरफ जहां निजी चिकित्सकों के यहां सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, जिला अस्पताल में भी रोजाना बढ़ी संख्या में सांस के मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम की सर्दी ने सांस के मरीजों को परेशान करके रख दिया है। आइए बताते हैं कि सांस के मरीज किन-किन सावधानियों को बरतें और इसके लक्षण क्या हैं? 0-इनकी सुनिए- -शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कोहरा भी पड़ रहा है। सर्दी और कोहरे की वजह से...