वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। कोहरे औऱ ठंड की वजह से ट्रेनों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ है। एक तरफ इंडिगो के विमान संकट से यात्री परेशान हैं। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग आजिज आ रहे हैं। सोमवार को विशेष ट्रेनें भी विलम्बित रहीं। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा-नई दिल्ली फेयर स्पेशल छह घंटे, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर- शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल ढाई घंटे देरी से संचालित हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.