नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के मौसम में अगले एक सप्ताह में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है लेकिन बरिश, तूफान, घना कोहरा आदि की संभावना से मौसम विभाग ने इंकार किया है। शनिवार को राजधानी में सुबह आंशिक रूप् से बादल छाए रहे। यही नहीं दिन भर 15 से 20 किलो मीटर प्रति घंटा और कहीं कहीं 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी हवा चली। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.