वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह तक कोहरे का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि अधिकतम 23 डिग्री रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक सुबह-शाम कोहरा रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...