नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में तापमान के स्तर में आज से और बढोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को भी राजधानी में रिज इलाके में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सयस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी बढोतरी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राजधानी के कई जगहों पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग के अलावा लोधी रोड, आया नगर, नजफगढ़, पीतमपुरा में भी तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मंगलवार के बीच तापमान में बढोतरी की संभावना जताई है। आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढोतरी की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.