नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में रविवार को दिन भर तेज धूप और हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा भी हो सकता है। हालांकि एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ी गतिविधि होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसद दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 36 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.