नई दिल्ली, जून 7 -- पालम और आया नगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। तेज धूप, उमस और तापमान में बढोतरी के संकेत तेज गर्मी की आशंका जता रहे हैं। शनिवार को दिन भर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने फिलहाल इस स्थिति में किसी तरह की राहत होने की उम्मीद नहीं जताई है। आने वाले समय में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने 13 जून तक तापमान में बढोतरी की संभावना जताई है लेकिन लू की संभावना से इंकार किया है। शनिवार को पालम में 40.7 तथा आया नगर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं राजधानी के तापमान में वृद्धि करेंगी। यह 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकत...