नई दिल्ली, मई 28 -- आज से मौसम का बदलेगा मिजाज, पहले यलो फिर ऑरेंज अलर्ट नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज से मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को यलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। इस बीच आंधी और तूफान भी आ सकता है।हवा की गति गुरुवार को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।जबकि शुक्रवार को यह 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। यही नहीं आंधी तूफान और बिजली की चमक के बीच शाम और रात को 60 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार के मौसम के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन हल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.