कटिहार, मई 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र, के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में तेज पुरवा हवाएं 9 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और भी अधिक हो सकता है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्म मौसम का सीधा असर फसल उत्पादन और पशुधन पर पड़ सकता है। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई पर विशेष ध्यान देने और पशुओं को अधिक पानी पिलाने की सलाह दी गई है। भूजल स्तर भी नीचे आने की जताई संभावना:...