मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही जनपद में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को गलन भरी सर्दी से थोड़ी राहत दी। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त छा रहे कोहरे के कारण फिलहाल सर्दी के तेवर नरम पड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन ठिठुरन बनी रहेगी। जनपद में एक दिन पूर्व मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम थोड़ा शुष्क रहा। सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर रेंगना पड़ा। हालांकि आठ बजे तक ही कोहरा साफ हो गया, लेकिन सुबह 10 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब एक बजे के बाद जब बादलों की ओट से सूरज निकला, तो लोगों के चेहरे खिल उठे। शहर के पार्कों और घरों की छतों पर लोग धूप सेकते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.