मऊ, दिसम्बर 14 -- मऊ, संवाददाता। मौसम ने करवट बदल लिया है। शीत पड़ रही है। सर्द हवा भी चल रही है। धूप का असर कम हो रहा है। पारा चढ़ और उतर रहा है। रविवार की सुबह कोहरे से हुई। कोहरे की दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर रही। कोहरे से सुबह के समय सड़क और बाजार में चहल पहल कम रही। कोहरे के साथ तेज हवा से तेज गलन हुई। कोहरे का असर पूर्वाह्न तक रहा। दिन में 10 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ और धूप निकल आई। हालांकि इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली। धूप पर सर्द हवा भारी पड़ी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। बावजूद इसके नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से शहर समेत कस्बों एंव बाजारों के सार्वजनिक स्थानों पर अपेक्षित संख्या में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इससे रात में यात्रा करन...