मऊ, दिसम्बर 20 -- मऊ, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जिलेवासियों के जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को सुबह कोहरा तो दोपहर तक अंधेरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम रहने से यातायात में दिक्कतें आईं। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेदम रही। वहीं सर्द हवा चलने से अधिकतम दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम के इस मिजाज से लोग परेशान रहे और जरूरी कामों के अलावा घर से निकलने से परहेज करते दिखाई दिए। आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जिलेवासियों की मुसीबत बढ़ा दिया है। शनिवार की सुबह से ही कोहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.