नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। हालांकि आसमान साफ रहेगा। हवा की कम गति लगभग शांत और सुबह हल्का कुहासा तथा धुंध भी छाई रह सकती है। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में जहां मामूली बढोतरी दर्ज की गई वहीं न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। आने वाले समय में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। इस बीच हवा की गति शांत रहने की संभावना है। राजधानी में सोमवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई थी लेकिन बाद में इसमें बढोतरी दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.