नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- आज आसमान साफ रहने की संभावना नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में पिछले दो हुई बारिश के बाद अगले तीन दिन आसमान साफ रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी में बारिश नहीं हुई लेकिन अधिकतम तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अगले कुछ मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है। बुधवार को दिन भर कहीं आंशिक रूप से तो कहीं सामान्य रूप से बादल छाए रहे। हालांकि कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन उत्तर पश्चिमी तथा उत्तरी हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्स...