मऊ, दिसम्बर 2 -- मऊ, संवाददाता। बढ़ते पछुआ हवा के कहर से जनपदवासियों कंपकंपा जा रहे है। मंगलवार की सुबह सूरज ढीला। एक पहर बाद धूप में आई तेजी ने लोगों के चेहरे खिला दिए। लेकिन, हवा लगातार सताती रहीं। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 तो अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक रही। शाम होते ही सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने-वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। सर्दी पूरे रौ में आ रही है। मंगलवार की भोर में चार बजे से हल्की धुंध और बादलों का डेरा रहा। सुबह 6.49 बजे सूर्योदय हुआ। 11.30 बजे धूप में तेजी आई। पर, हवा परेशान करती रहीं। जिससे हाल बेहाल रहा। वहीं दोपहर 3.30 बजे से अचानक मौसम बिगड़ गया। जिससे घरों में कमरों का टेम्प्रेचर भी काफी लो रहा। शाम 5.28 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी पूरे रंग में आ...