नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता राजधानी और उसके निकटवर्ती इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता के स्तर में कमी दर्ज की गई। सुबह 9 बजे भी लोग अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर ऑफिस जाते हुए दिखे। इसके साथ अधिक तापमान में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी के लोग दिन भर कोहरे और ठंड की चपेट में रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता तेजी से गिरकर 150 मीटर तक रह गयी, जबकि सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली को गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.