मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार की सुबह गांव से लेकर शहर तक कोहरा और शीतलहर चलने से गलन में इजाफा हो गया। वहीं दृश्यता कई स्थानों पर 20 मीटर से भी कम रह गई। जिससे हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। हालांकि सुबह आठ बजे कोहरा तो छट गया, लेकिन शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और धूप न निकलने से लोग ठंड से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस बीच सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। उधर, मौसम विभाग ने भी शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बने रहने की चेतावनी दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आर्द्रता 6...