मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। जिले में ठंड का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह है कि ठंड और शीतलहर के कारण पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को पूरे दिन ठंड के बीच आकाश में बादलों की उमड़-घूमड़ होता रहा है। भीषण ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यिस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 73 प्रतिशत तथा 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में दिसंबर माह के प्रथम पखवाड़े में ठंड की रफ्तार बढ़ गई है। मंगलवार को तड़के से ही कोहरा छाये रहने से लोग अपने घरों से देर से निकले। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा की स्...