नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गर्म मौसम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज खिली हुई धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढोतरी का यह प्रमुख कारण बताया जा रहा है। 22 जनवरी को इससे पहले 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान इस सीजन में दर्ज किया गया था। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह हल्के बादल छाए थे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और सुबह 9 बजे तक चमकदार धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर हिस्से में तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.