मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। पिछले दो दिन से जनपद में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाने और सर्द पुरवा हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन बादलों के आगे सूरज की एक नहीं चली। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ और ठंड से कांप उठे। ठंड से बेहाल लोग घरों में ही दुबके रहें और ठिठुरते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी सूरज ढलने के बाद उठानी पड़ी। जनपद में मंगलवार को मौसम बदल गया था। सुबह हल्की कोहरे संग हुई, हालांकि आठ बजे तक कोहरा छंट गया। इसके बाद कुछ पल के लिए सूर्यदेव ने दर्शन देकर बादलों की ओट में छुप में गए। आसमान में दिनभर बादलों और सूर्यदेव में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। इसके साथ ही सर्द पुरवा हवा चलती रही, जिससे घर और दफ्तरों से बाहर ...