मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। फागुन के महीने में जनपद में कोहरे का प्रकोप देख कर भले ही लोग अचरज में पड़ रहे हो, लेकिन कृषि वैज्ञानिक मौसम के इस रुख को रबी फसल के अनुकूल बता रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सर्द मौसम में एक तो फसलों में रोग कम लगते हैं। दूसरे पौधे अनियंत्रित तरीके से नहीं बढ़ते। फसलों पर मौसम की मेहबानी से किसान रबी की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए हैं। माघ का महीना गुजर चुका है। फागुन महीने का आगाज हो गया है, लेकिन जनपद में कोहरे एवं धुंध का प्रकोप कम नहीं हुआ है। पिछले कई दिनों से दोपहर तक कुहासे की चादर छाई रहने से तापमान भी कोई खास वृद्धि नहीं हो रही है। जनजीवन के लिहाजा से भले यह परेशानी भरा है, लेकिन रबी फसल के लिए यह काफी लाभदायक है। कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय सिंह बताते हैं कि कोहरा और ठंड बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.