मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ,संवाददाता। मौमस का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार की सुबह आसमान में घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते विजिबिल्टी घट गई। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। तो साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा छटने पर राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज से किसान अचंभित हैं। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का माना है कि मौसम गेहूं की बोआई के पूरी तरह से अनुकूल है। किसान जल्द से जल्द गेहूं की बोआई करें। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में गुरुवार की भोर में ही कोहरा छाने लगा था। पांच बजते-बजते कोहरे की चादर से समूचा आसमान ढंक उठा। घने कोहरे का प्रकोप इस कदर बढ़ता गया कि विजिबिल्टी घट कर 50 मीटर तक सिमट गई। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर वाहनों को चलाते समय चालक तेज गति से हा...