नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मंगलवार को राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद आसमान साफ हो गया। पालम और सफदरजंग में सुबह दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक पहुंच गया। धुंध के बीच यातायात धीमा हो गया और कई इलाकों में दृश्यता घट गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में घना कोहरा की चेतावनी जारी की है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी में कोहरा को लेकर यलो अलर्ट है। सुबह कई स्थानों पर कम तो कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती...